Asian Games 2023, India Vs Nepal Live Score: पारुल ने जीता गोल्ड मेडल; महिला जैवलिन में अन्नू ने स्वर्ण पदक हासिल किया
भारतीय दल ने Asian Games 2023 के 9वें दिन अपने मेडल की संख्या 60 पहुंचा दी। भारत इस समय एशियन गेम्स 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत ने कुल 7 मेडल जीते। भारतीय दल को 10वें दिन भी कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्मीद है।

Asian Games 2023, Day 10 Updates: भारतीय दल ने एशियन गेम्स के 9वें दिन अपने मेडल की संख्या 60 पहुंचा दी। भारत इस समय एशियन गेम्स 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत ने कुल 7 मेडल जीते।
भारत को 10वें दिन भी कई मेडल की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम (India Vs Nepal Live) पहली बार एशियन गेम्स में मैच खेलेगी। इसके अलावा मुक्केबाजी, एथलेटिक्स और आर्चरी में भारत को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में भी भारत को पदक की आस लगी रहेगी।
याद दिला दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को बांग्लादेश को 12-0 से विशाल अंतर से मात दी थी। वहीं चिर-प्रतिद्वंद्वी और 8 बार की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। एशियन गेम्स इतिहास में पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम हॉकी सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी हो।
भारत के नरेंद्र ने मुक्केबाजी में पुरुषों की +92 किग्रा स्पर्धा में कजाकिस्तान के कामशीबेक कुंकाबायब के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद कांस्य पदक जीता।
अन्नू रानी के सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। रानी ने पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 62.92 का स्कोर किया।
बॉक्सिंग से भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। नरेंदर 92 प्लस कैटेगिरी में अपना सेमीफाइनल मैच हार गए हैं। नरेंदर को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ेगा।
भारत के तेजस्विन शंकर हाई जंप स्पर्धाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। शंकर अंतिम 1500 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। भारत को इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिला।
भारत के प्रवीण चित्रवेल 16.68 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे जो उनके पहले प्रयास में आया। प्रवीण ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। अब्दुल्ला अबूबकर चौथे स्थान पर रहे (16.62 मीटर)
भारत के मोहम्मद अफजल ने पुरुषों की 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वह दूसरे स्थान पर रहे।
भारत के लिए एथलेटिक्स में एक और गोल्ड मेडल आया। महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी की अविश्वसनीय दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। पारुल रेस के अंतिम 50 मीटर तक दूसरे स्थान पर चल रही थीं। इसके बाद आफ्टरबर्नर लगाती हुई जापान की रिरिका हिरोनका को पीछे छोड़ते हुए सोना जीता। 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर जीतने के बाद एशियाई खेलों में पारुल का यह दूसरा पदक है।
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत की विथ्या रामराज ने कांस्य पदक जीता। फाइनल में वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 55.68 के समय के साथ अपनी दौड़ पूरी की। विथ्या ने भारत को 10वें दिन एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाया।
भारत के अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कोरिया के रयुनोसुके त्सुकु को सीधे गेम में हराकर पुरुष एकल में कांस्य पदक हासिल किया।
कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने साउथ कोरिया को 56-22 से हराकर पूल-A में जीत दर्ज कर ली है। भारत ने पांच बार साउथ कोरिया को ऑल-आउट किया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दमदार खेल दिखाया है। दक्षिण कोरिया महिला कबड्डी टीम को एक नहीं बल्कि दो बार ऑल आउट किया। भारत ने अब 22-8 की मजबूत बढ़त बना ली है।
धीरज बोम्मदेवरा को रिकर्व इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उनका मैच शूट-ऑफ तक पहुंच गया और दुर्भाग्य से, एक कजाख तीरंदाज ने उन्हें पछाड़ दिया। धीरज का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा, क्योंकि प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने दो शॉट्स पर शून्य अंक भी हासिल किए।
बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन ने थाईलैंड की बाइसन मानेकोन को हराकर महिलाओं के 66-75 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया। लवलीना कल गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगी. लवलीना ने इस जीत के साथ ओलंपिक स्थान पक्का कर लिया है।
प्रीति पंवार ने 54 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति को सेमीफाइनल में चीन की चांग युआन से शिकस्त मिली। प्रीति ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक्स में अपनी जगह पक्की की।
अभय सिंह और अनहत सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में हांगकांग के टिज इंग टोंग और मिंग हांग टांग को 11-10, 11-8 से मात दी।
भारत ने एशियन गेमस में पहली बार ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड और सिल्वर मेडल सुरक्षित किया। अभिषेक वर्मा और ओजस डियोटेल ने अपने कोरियाई विरोधियों को मात देकर फाइनल में एंट्री की।
अभिषेक वर्मा ने पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अभिषेक ने कोरिया के जू जाएहून को 147-145 के करीबी अंतर से मात देकर फाइनल में एंट्री की।
पीवी सिंधू ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी को 21-10, 21-15 के अंतर से मात दी। वहीं एचएस प्रणय ने मंगोलिया के बी मुंखबात को अंतिम-32 में मात दी।
दीपिका की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से मात दी। छह भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में गोल दागे।
ज्योति सुरेखा ने हमवतन अदिति स्वामि को मात देकर महिला कंपाउंड के फाइनल में प्रवेश किया। भारत का आर्चरी में सिल्वर मेडल तय हो गया है। ज्योति ने अदिति को 149-146 के अंतर से मात दी।
दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू ने पूल ए के मैच में मिक्स्ड डबल्स में जापान को 11-5, 11-5 से मात दी।
शिवम दुबे पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली पांच गेंदें डॉट डाली। आखिरी गेंद पर करण केसी ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। भारत ने 23 रन से जीता मैच। भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में कदम रखा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए।
आवेश खान पारी का 19वां ओवर करने आए। करण केसी ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। तीसरी गेंद पर करण ने विकेटकीपर के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर आवेश ने संदीप लामिछाने को लांग ऑन पर साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।
19 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 173/9। करण केसी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की जरुरत।
अर्शदीप सिंह अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गुलशन झा को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। गुलशन झा ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। आखिरी गेंद पर संदीप लामिछाने ने चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।
18 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 162/8। संदीप लामिछाने 5* और करण केसी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। गुलशन झा ने दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर सोमपाल कामी ने भी चौका जमा दिया। आवेश खान ने आखिरी गेंद पर सोमपाल कामी को लांग ऑन में साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। सोमपाल कामी ने 5 गेंदों में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए।
17 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 156/7। गुलशन झा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 18 गेंदों में 47 रन की दरकार जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।
अर्शदीप सिंह अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। संदीप जोरा ने पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर जोरा ने काउ कॉर्नर में बड़ा छक्का जमाया। चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने संदीप जोरा को लांग ऑफ में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। संदीप जोरा ने 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। आखिरी गेंद पर कामी ने डीप प्वाइंट के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 19 रन बने और एक विकेट आया।
16 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 147/6। सोमपाल कामी 7* और गुलशन झा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 24 गेंदों में 56 रन की दरकार जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। बिश्नोई ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने दीपेंद्र सिंह ऐरी को लांग ऑन पर साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 14 गेंदों में चार छक्के की मदद से 32 रन बनाए। संदीप जोरा ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।
15 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 128/5। संदीप जोरा 17* और सोमपाल कामी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 30 गेंदों में 75 रन की जरुरत है जबकि उसके 5 विकेट बचे हैं।
शिवम दुबे पारी का 14वां ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में छक्का जमाया। फिर तीसरी गेंद पर ऐरी ने एक और छक्का जड़ दिया। इस बार उन्होंने बैडवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। चौथी गेंद पर ऐरी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया। लगातार तीन छक्के। ऐरी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। इस ओवर में 21 रन बने।
14 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 120/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 30* और संदीप जोरा 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 36 गेंदों में 83 रन की जरुरत और उसके 6 विकेट शेष हैं।
साई किशोर अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर संदीप जोरा ने दो रन लिए। जोरा ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने।
13 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 99/4। संदीप जोरा 12* और दीपेंद्र सिंह ऐरी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 42 गेंदों में 104 रन की जरुरत जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।
शिवम दुबे पारी का 12वां ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहली ही गेंद पर लेग साइड में शानदार छक्का जमाया। फिर ऐरी और संदीप जोरा ने सिंगल-डबल लिए। इस तरह ओवर में 11 रन बने।
12 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 88/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 8* और संदीप जोरा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का 11वां ओवर करने आए। बिश्नोई ने चौथी गेंद पर नेपाल को बड़ा झटका दिया। मल्ला ने हवाई शॉट खेला और राहुल त्रिपाठी ने लांग ऑफ पर शानदार काम किया। त्रिपाठी को समझ आया कि वो बाउंड्री पार कर सकते हैं तो उन्होंने अपनी तरफ आ रहे रिंकू सिंह को गेंद पास कर दी। इस जोड़ी ने अच्छा कैच लपका। कुशल मल्ला ने 22 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाए। फिर बिश्नोई ने आखिरी गेंद पर नेपाल के कप्तान रोहित पौड़ेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित पौड़ेल ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और दो विकेट आए।
11 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 77/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 54 गेंदों में 126 रन की जरुरत जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।
अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की कैनोए डबल 1000 मीटर स्पर्धा को 3:53.329 के समय में रेस पूरी की। भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। भारत के कुल मेडल 61 हो गए हैं।
वॉशिंगटन सुंदर पारी का 10वां ओवर करने आए। कुशल मल्ला ने पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स में शॉल खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मल्ला ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने।
10 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 73/2। रोहित पौड़ेल 2* और कुशल मल्ला 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 60 गेंदों में 130 रन की दरकार है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
साई किशोर पारी का आठवां ओवर करने आए। कुशल मल्ला ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर किशोर का स्वागत किया। किशोर ने पांचवीं गेंद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल विकेट लिया। किशोर ने कुशल भुर्तेल (28) को शॉर्ट फाइन पर कैच आउट कराया। कुशल ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इस ओवर में सात रन बने और एक विकेट आया।
9 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 62/2। रोहित पौड़ेल 0* और कुशल मल्ला 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। मल्ला ने तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। उन्हें भाग्य का साथ मिला। इस ओवर में 7 रन बने।
8 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 55/1। कुशल भुर्तेल 28* और कुशल मल्ला 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
साई किशोर पारी का सातवां ओवर करने आए। बाएं हाथ के स्पिनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन दिए।
7 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 48/1। कुशल भुर्तेल 27* और कुशल मल्ला 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का छठां ओवर करने आए। कुशल मल्ला ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। फिर बिश्नोई ने जबरदस्त वापसी करके दो रन दिए। इस ओवर में 6 रन बने।
6 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 46/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्ला 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का छठां ओवर करने आए। कुशल मल्ला ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। फिर बिश्नोई ने जबरदस्त वापसी करके दो रन दिए। इस ओवर में 6 रन बने।
6 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 46/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्ला 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह पारी का पांचवां ओवर करने आए। भुर्तेल ने तीसरी गेंद पर डीप प्वाइंट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने मिड ऑन के पास से चौका जमाया। इस तरह ओवर में 10 रन बने।
5 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 40/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्ला 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 90 गेंदों में 163 रन की जरुरत जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।
Asian Games 2023 Canoe Live: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की कैनोए डबल 1000 मीटर स्पर्धा को 3:53.329 के समय में रेस पूरी की। भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।भारत के कुल मेडल 61 हो गए हैं।
आवेश खान पारी का चौथा ओवर करने आए। आसिफ शेख ने दूसरी गेंद पर डीप कवर के ऊपर से दर्शनीय छक्का जमाया। चौथी गेंद पर आवेश खान ने आसिफ शेख को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। आसिफ शेख ने 6 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। कुशल मल्ला क्रीज पर आए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।
4 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 30/1। कुशल भुर्तेल 16* और कुशल मल्ला 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 96 गेंदों में 173 रन की जरुरत और उसके 9 विकेट बचे हैं।
डेब्यूटेंट साई किशोर पारी का तीसरा ओवर करने आए। भुर्तेल ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेंद पर भुर्तेल ने गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने।
3 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 23/0। कुशल भुर्तेल 16* और आसिफ शेख 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 102 गेंदों में 180 रन की जरुरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
मोहम्मद अनस याहिया, निहल जोएल विलियम, अमोज जैकब और मिजो चाको कूरियन ने 3:03.81 सेकंड में रेस पूरी करते हुए फाइनल में जगह पक्की की। यह शानदार प्रदर्शन एशियन रिकॉर्उ से केवल चार सेकंड पीछे रहा। भारत ने अगस्त में बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। तब उस ऐतिहासिक टीम में अमोज और अनस हिस्सा थे, जिन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराया था।
आवेश खान पारी का दूसरा ओवर करने आए। कुशल भुर्तेल ने शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका जमाकर भारतीय गेंदबाज का स्वागत किया। आवेश ने अगली तीन गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर भुर्तेल ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर आसिफ शेख ने चौका जमा दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
2 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 17/0। कुशल भुर्तेल 10* और आसिफ शेख 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 108 गेंदों में 186 रन बनाने हैं जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
भारत ने एशियन गेम्स में कबड्डी में शानदार शुरुआत की। भारत ने बांग्लादेश को पूल मैच में 37 अंक के विशाल अंतर से रौंदा। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 55-18 के स्कोर से मात दी। भारतीय कबड्डी टीम को गोल्ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
डेकेथलॉन स्पर्धा में तेजस्विन शंकर ने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस बार उन्होंने डिस्कस इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई। उनका दूसरा थ्रो 39.28 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।
अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर करने आए। कुशल भुर्तेल ने दूसरी गेंद पर कवर के पास से शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने।
1 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 8/0। कुशल भुर्तेल 5* और आसिफ शेख 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोनिया देवी पैरामबम ने महिलाओं की कयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल रेस पूरी की। वो आठवें स्थान पर रहीं। सोनिया ने अपनी रेस 2 मिनट और 14.555 सेकंड में पूरी की, जो कि गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट से 15.5624 सेकंड कम रहा।
अबिनाश बोहरा पारी का आखिरी ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका जमाया। दूसरी गेंद पर रिंकू ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। तीसरी गेंद पर रिंकू ने बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेंद पर रिंकू ने सिंगल लिया। बोहरा ने पांचवीं गेंद वाइड डाली, जिस पर शिवम ने सिंगल लिया। रिंकू सिंह ने अगली गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। फिर आखिरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला, फील्डर ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को रोका और कम से कम चार रन बचाए। इस ओवर में 25 रन बने।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/4। रिंकू सिंह 37* और शिवम दुबे 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित पौड़ेल पारी का 19वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने फ्लैट छक्का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 177/4। शिवम दुबे 25* और रिंकू सिंह 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अबिनाश बोहरा पारी का 18वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/4। रिंकू सिंह 7* और शिवम दुबे 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का 17वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर ऐरी ने जायसवाल को शॉर्ट थर्ड मैन पर बोहरा के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल ने 49 गेंदों में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 100 रन बनाए। शिवम दुबे ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/4। शिवम दुबे 17* और रिंकू सिंह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोमपाल कामी अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर दुबे ने शानदार चौका जमाया। जायसवाल ने चौथी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर अपना शतक जमाया। इसी के साथ जायसवाल ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई। यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों में शतक जमाया। वो चौथे सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। जायसवाल पुरुष क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। इस ओवर में 11 रन बने।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/3। यशस्वी जायसवाल 100* और शिवम दुबे 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल के कप्तान रोहित पौड़ेल अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पौड़ेल ने शानदार ओवर डाला और किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन खर्च किए।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/3। यशस्वी जायसवाल 95* और शिवम दुबे 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अबिनाश बोहरा गेंदबाजी में लौटे। अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर जायसवाल ने डीप कवर प्वाइंट में सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर जायसवाल ने बेहतरीन छक्का जमाया। जायसवाल ने लाइन को भांपा और घुटने के बल बैठकर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह खूबसूरत शॉट रहा। इस ओवर में 14 रन बने।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/3। यशस्वी जायसवाल 93* और शिवम दुबे 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
संदीप लामिछाने पारी का 13वां ओवर करने आए। लामिछाने ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंदों में केवल तीन रन दिए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने जितेश शर्मा का खुद ही कैच लपका। जितेश शर्मा ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। जितेश शर्मा की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/3। यशस्वी जायसवाल 81* और शिवम दुबे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोमपाल कामी पारी का 12वां ओवर करने आए। उन्होंने चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। तिलक वर्मा 10 गेंदों में केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह क्रीज पर जितेश शर्मा आए। जितेश शर्मा टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। शर्मा ने आखिरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट के पास से बाउंड्री जमाकर अपना खाता खोला। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/2। यशस्वी जायसवाल 79* और जितेश शर्मा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल के कप्तान रोहित पौड़ेल पारी का 11वां ओवर करने आए। तिलक वर्मा ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया और आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा। इस ओवर में 7 रन बने।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/1। यशस्वी जायसवाल 79* और तिलक वर्मा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का 10वां ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर गेंदबाद के सिर के ऊपर से चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर ऐरी ने डीप मिडविकेट पर गायकवाड़ को कप्तान रोहित पौड़ेल के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 23 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए। उनकी जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/1। यशस्वी जायसवाल 73* और तिलक वर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
संदीप लामिछाने पारी का 9वां ओवर करने आए। गायकवाड़ ने दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। गायकवाड़ ने आखिरी गेंद पर फ्रंटफुट पर आकर शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0। रुतुराज गायकवाड़ 25* और यशस्वी जायसवाल 66* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करण केसी पारी का आठवां ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने गेंद को एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/0। यशस्वी जायसवाल 65* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करण केसी पारी का आठवां ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने गेंद को एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/0। यशस्वी जायसवाल 65* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
संदीप लामिछाने पारी का सातवां ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0। यशस्वी जायसवाल 57* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। ऐरी ने गायकवाड़ और जायसवाल दोनों को एक भी शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए ऐरी ने ओवर में केवल 2 रन खर्च किए।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/0। यशस्वी जायसवाल 44* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अबिनाश बोहरा पारी का पांचवां ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने बैडवर्ड प्वाइंट के पास से चौका जमाकर गेंदबाज की परेशानी बढ़ाई। बोहरा ने इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से रोका। इस ओवर में 7 रन बने।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0। यशस्वी जायसवाल 43* और रुतुराज गायकवाड़ 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का चौथा ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा। जायसवाल ने आखिरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से चौका जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 16 रन बने।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/0। यशस्वी जायसवाल 38* और रुतुराज गायकवाड़ 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोमपाल कामी अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। गाकयवाड़ ने दूसरी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका जमा दिया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने मिड विकेट के ऊपर से दनदनाता हुआ छक्का जमा दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 17 रन बने।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/0। रुतुराज गायकवाड़ 10* और यशस्वी जायसवाल 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करण केसी पारी का दूसरा ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने चौथी और पांचवीं लगातार दो गेंदों में छक्के जड़कर केसी को सबक सिखाया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने लांग ऑन के ऊपर से दमदार छक्का जमाया। अगली गेंद पर जायसवाल ने गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में भेजा। इस ओवर में 15 रन बने।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0। यशस्वी जायसवाल 17* और रुतुराज गायकवाड़ 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने पहला ओवर किया। पहली ही गेंद लेग साइड में वाइड डाली और जायसवाल एक रन लेने में कामयाब रहे। तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर अपना खाता खोला। जायसवाल ने चौथी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपना खाता खोला। पहले ओवर में 6 रन बने।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0। यशस्वी जायसवाल 3* और रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, गुलशन झा, रोहित पौड़ेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अबिनाश बोहरा और संदीप लामिछाने।
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मौका दिया है। भारत ने जितेश शर्म और साई किशोर को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया।
