Move to Jagran APP

एशियन गेम्स 2018: जानिए सोमवार को किन-किन खेलों में होगी भारत की भागीदारी

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत कई अहम खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:31 AM (IST)
एशियन गेम्स 2018: जानिए सोमवार को किन-किन खेलों में होगी भारत की भागीदारी
एशियन गेम्स 2018: जानिए सोमवार को किन-किन खेलों में होगी भारत की भागीदारी

नई दिल्ली, जेएनएन। 18वें एशिनय गेम्स का आगाज हो चुका है और भारत के लिहाज पहला दिन अच्छा रहा। खेल के पहले दिन भारत के रेसलर बजरंग पूनिया ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया तो शूटिंग में भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल मिला। यानी भारत के खाते में पहले दिन दो पदक आए और पदक तालिका में भारत पहले दिन नौवें नंबर पर रहा। अब सोमवार को होने वाले इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाइश करते नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं सोमवार को किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे साथ ही किस वक्त ये मुकाबले खेले जाएंगे। 

loksabha election banner

निशानेबाजी-

-सुबह 8:30 बजे से : महिला ट्रैप क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर

-सुबह आठ बजे से : 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालीफिकेशन : रवि कुमार, दीपक कुमार

-सुबह 9:30 बजे से : पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन : मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्य

- सुबह 10 बजे से : 10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालीफिकेशन : इलावेनिल वलारिवन, अपूर्वी चंदेला

- सुबह 10:15 बजे से : 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल

- दोपहर 12:00 बजे से : 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल

- दोपहर 2:30 बजे से : ट्रैप महिला फाइनल

- दोपहर 4:30 बजे से : ट्रैप पुरुष फाइनल

कुश्ती-

दोपहर 12 बजे से, पुरुष : सुमित (125 किग्रा) 

महिला : विनेश फोगाट (50 किग्रा), पिंकी (53 किग्रा), पूजा ढांडा (57 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा)

वुशू : सुबह नौ बजे से

महिला ताजिक्वान : चानू सनातोंबी

पुरुष दाउसु व गुंशू : चिराग शर्मा

पुरुष ननक्वान व ननगुन : साजन लामा

पुरुष ननक्वान 56 किग्रा : संतोष कुमार,

पुरुष ननक्वान 60 किग्रा : सूर्य भानु प्रताप

पुरुष ननक्वान 65 किग्रा : नरेंद्र ग्रेवाल

तैराकी : सुबह 9:30 बजे से अद्वेत पागे (पुरुष 800 मीटर फ्री स्टाइल), श्रीहरि नटराज और अरविंद मनी (पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक)

बैडमिंटन : सुबह 9:30 बजे से, महिला टीम स्पर्धा : भारत बनाम जापान

दोपहर 2:30 बजे से, पुरुष टीम स्पर्धा : भारत बनाम इंडोनेशिया

जिम्नास्टिक : शाम 6:30 बजे से, पुरुषों के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्वालीफिकेशन

टेनिस : सुबह 9:30 बजे से :

पुरुष सिंगल्स : प्रजनेश गुन्नेश्वरन

पुरुष डबल्स : रोहन बोपन्ना-दिविज शरण, नागल-रामानाथन

महिला सिंगल्स : अंकित रैना, करमन कौर थांडी

मिक्स्ड डबल्स : रोहन बोपन्ना-प्रार्थना थोंबरे

महिला डबल्स : अंकिता-प्रार्थना, रुतुजा-प्रांजला

बास्केटबॉल : सुबह 10:30 बजे : महिला : भारत बनाम कोरिया

वॉलीबॉल : शाम चार बजे से : पुरुष : भारत बनाम हांगकांग

हॉकी : शाम 8:30 बजे : पुरुष : भारत बनाम इंडोनेशिया

हैंडबॉल : सुबह 11:30 बजे : पुरुष : भारत बनाम मलेशिया

कबड्डी :

सुबह 10:10 बजे : महिला : भारत बनाम थाइलैंड

दोपहर 4:30 बजे : पुरुष : भारत बनाम कोरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.