विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन गेम्स 2018: जब खेल मंत्री ने खुद खिलाड़ियों को परोसा खाना

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 27 Aug 2018 07:50 PM (IST)

खेल मंत्री का यह अंदाज निश्चित रूप से खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा

एशियन गेम्स 2018: जब खेल मंत्री ने खुद खिलाड़ियों को परोसा खाना
एशियन गेम्स 2018: जब खेल मंत्री ने खुद खिलाड़ियों को परोसा खाना

नई दिल्ली, जेएनएन : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडि़यों ने देश के लिए अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं और ऐसे में खुद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद हैं। ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके राज्यवर्धन उस समय सुर्खियों में आ गए, जब उनकी सोशल मीडिया पर खिलाडि़यों को खाना सर्व करते हुए तस्वीर वायरल हो गई।

इस तस्वीर पर उन्हें जमकर सराहना मिल रही है। दरअसल इस तस्वीर में खेल मंत्री हाथ में ट्रे लिए हुए हैं, जिसमें खाना है। पता चला है कि खेल गांव में जब भारतीय खिलाड़ी और कोच खाना खा रहे थे, तब उन्होंने अपने हाथों से उन्हें खाना परोसा।

खेल मंत्री का यह अंदाज निश्चित रूप से खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा और उन्हें अपना सौ प्रतिशत देने और देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा देगा। इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर यूजर इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, एक खिलाड़ी को पता है कि दूसरे खिलाड़ी का सम्मान कैसे करना है। वहीं, कोई इसे दिल को छू लेने वाली तस्वीर बता रहा है। मालूम हो कि पूर्व निशानेबाज राज्यवर्धन एथेंस ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीत चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें