Move to Jagran APP

एशियन गेम्स 2018: 8वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या

रविवार को भारत कोई गोल्ड मेडल तो नहीं जीत पाया लेकिन उसने 5 सिल्वर पदक हासिल किया।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:14 PM (IST)
एशियन गेम्स 2018: 8वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या
एशियन गेम्स 2018: 8वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या

नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए अच्छा रहा। रविवार को भारत कोई गोल्ड मेडल तो नहीं जीत पाया लेकिन उसने 5 सिल्वर पदक हासिल किया। भारत को घुड़सवारी की एकल स्पर्धा में पहला रजत पदक फवाद मिर्जा ने दिलाया, वहीं दूसरा रजत टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है।

loksabha election banner

मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, टीम स्पर्धा में भी भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक ही जीता। राकेश कुमार, आशीष मलिक, जीतेंद्र सिंह और मिर्जा की टीम ने 121.30 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।

अनस को मिला सिल्वर

पुरुषों की 400 मीटर रेस में भारत के मोहम्मद अनस ने सिल्वर पदक हासिल किया। अनस ने 45.69 सेकेंड का समय लेकर सिल्वर पदक हासिल किया हालांकि उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अंतिम समय में वह थोड़े पिछड़ गए और उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

हिमा ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किया रजत

महिला की 400 मीटर रेस में भारत को हिमा दास ने सिल्वर मेडल हासिल किया। हिमा ने ना केवल रजत पदक हासिल किया बल्कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। हिमा दास ने 50.79 का समय लेकर अपनी रेस पूरी की जो कि अब नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

दुती ने खत्म किया 32 साल का इंतजार

रविवार को दुती चंद 100 मीटर रेस में सिल्वर पदक हासिल किया। दुती 11.32 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान पर रही और देश के नाम एक और सिल्वर हासिल किया। भारत ने 100 मीटर में आखिरी पदक साल 1986 में जीता था और अब दुती ने इतने लंबे समय बाद भारत की झोली में पदक डाला। आपको बता दें कि दुती चंद और गोल्ड जीतने वाली बाहरेन की एथलीट के बीच केवल 0.02 सेकंड के समय का फर्क था।

देश स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
भारत 7 10 19 36
चीन 78 59 37 174
जापान 40 34 48 122
दक्षिण कोरिया 27 30 37 94
इरान 14 14 12 40
इंडोनेशिया 12 13 25 50
उत्तर कोरिया 11 5 7 23
थाइलैंड 9 9 31 49
ताइपे 8 11 14 33
उज़्बेकिस्तान 6 11 10 27

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.