एशियन गेम्स 2018: चौथे दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या
बुधवार को भारत के हिस्से में 1 गोल्ड और 4 कांस्य पदक आए।
नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 में बुधवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को भारत के हिस्से में 1 गोल्ड और 4 कांस्य पदक आए। 25 मीटर एयर पिस्टल में भारत की शूटर सरनोबत ने गोल्ड मेडल जीता। सरनोबत एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज है।
इसके बाद शाम होते होते भारत ने वूशू में 4 कांस्य ने हासिल किए। सबसे पहले वुशू में 60 किलोग्राम सैंडा वर्ग में रोशिनाबिना देवी ने कांस्य पदक जीता। हालांकि रोशिनाबिन से गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अंतिम समय में वह अपना प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पाई और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।
वहीं 56 किलोग्राम वर्ग में संतोष कुमार भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और सेमीफाइनल में हार के कारण कांस्य पदक ही अपने नाम कर पाए। इसके बाद 60 किलोग्राम वर्ग में सूर्य भानु प्रताप भी गोल्ड की आस जगाने के बाद सेमीफाइनल में हार गए और उन्हें भी कांस्य से संतोष करना पड़ा।
सूर्य के हारने के बाद पूरी उम्मीद 65 किलोग्राम वर्ग में नरेंद्र गेरेवाल पर थी लेकिन उन्हें भी कांस्य हासिल हुआ। इस तरह भारत ने वूशू में 4 कांस्य पदक हासिल किए और अब भारत के पदक की संख्या 15 हो गई है।
देश | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
भारत | 4 | 3 | 8 | 15 |
चीन | 37 | 30 | 15 | 82 |
जापान | 20 | 23 | 25 | 68 |
दक्षिण कोरिया | 11 | 15 | 23 | 49 |
इरान | 7 | 3 | 6 | 16 |
इंडोनेशिया | 6 | 3 | 7 | 16 |
उत्तर कोरिया | 5 | 2 | 3 | 10 |
थाइलैंड | 4 | 2 | 10 | 16 |
उज्बेकिस्तान | 3 | 5 | 6 | 14 |
ताइपे | 3 | 3 | 8 | 14 |