Asian Championships 2019 तेजस्विनी सावंत ने हासिल किया ओलंपिक 2020 का कोटा
Asian Championships 14वें एशिया चैंपयिनशिप में तेजस्विनी ने 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत के लिए यह सफलता हासिल की।
दोहा, आईएएनएस। भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शनिवार को शानदार खेल दिखाते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए टिकट हासिल किया। यह भारत का निशानेबाजी में 12वां ओलंपिक कोटा है। 14वें एशिया चैंपयिनशिप में तेजश्वनी ने 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत के लिए यह सफलता हासिल की।
तेजस्विनी ने शनिवार को दोहा में चल रहे 14वें एशिया चैंपियनशिप में क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान हासिल करते हुए 2020 में खेले जाने वाले टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की की। उन्होंने 1171 अंक हासिल कर क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान हासिल किया।
चीन की निशानेबाज मेनग्याओ ने 1178 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फाइनल में जगह बनाने वाली आठ निशानेबाज में से 6 ने पहले ही अगले ओलंपिक के लिए जगह पक्की कर ली है।
39 साल की तेजस्विनी की ने पहली बार ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। वह पहली बार ओलंपिक में पदक हासिल करने के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकती हैं अगर उनका चयन किया जाता है। शुक्रवार को भारत की चिंकी यादव ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बनाने के साथ भारत के लिए 11वां ओलंपिक टिकट हासिल किया था।
कोलापुर में जन्मी तेजस्विनी ने विश्व चैंपियनशिप (2010 गोल्ड), वर्ल्ड कप (2009 कांस्य) और कॉमनवेल्थ (2006,2018) में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। जर्मनी में अगस्त 2018 में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल में भी गोल्ड जीता था। साल 2011 में भारत सरकार के द्वारा तेजश्वनी को उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
भारत के लिए यह इस प्रतियोगिता में तीसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले दीपक कुमार और चिंकी यादव ने भी भारत के लिए शानदार खेल दिखाते हुए ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की की थी।