Move to Jagran APP

Asian 20km Race Walking Championships: अक्षदीप ने स्वर्ण जीता, दो एथलीट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

अन्य भारतीयों में विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ने क्रमश 12005 और 12008 का समय लिया जो 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक्स के 12010 के क्वालिफिकेशन मार्क से कम था। तीन साल बाद इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था।

By AgencyEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 19 Mar 2023 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 10:28 PM (IST)
Asian 20km Race Walking Championships: अक्षदीप ने स्वर्ण जीता, दो एथलीट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई
Asian 20km Race Walking Championships भारत ने जीते 9 पदक। फोटो- आईएएनएस

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारत के अक्षदीप सिंह ने एशियन 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में रविवार को स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि प्रियंका गोस्वामी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। पुरुष 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अक्षदीप सिंह ने 1:20:57 का समय लेकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह भारत का इस प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले ओलम्पियन गुरमीत सिंह ने 2016 में स्वर्ण पदक जीता था।

loksabha election banner

गौरतलब हो कि अन्य भारतीयों में विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ने क्रमश: 1:20:05 और 1:20:08 का समय लिया जो 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक्स के 1:20:10 के क्वालिफिकेशन मार्क से कम था। उल्लेखनीय है कि अक्षदीप और प्रियंका इस महीने के शुरू में राष्ट्रीय चैंपियनशिप से विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक्स के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

भारत ने जीते 9 पदक

बता दें कि इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता प्रियंका ने 1:32:27 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। चीन को स्वर्ण और जापान को रजत मिला। इन पदकों के साथ भारत की प्रतियोगिता में पदक संख्या 9 पहुंच गई है, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

तीन साल बाद आयोजित की गई प्रतियोगिता

भारत के सूरज पंवार और हरदीप सिंह ने पुरुषों की दौड़ क्रमश: 1:22:31 और 1:25:38 में पूरी की। महिलाओं की दौड़ में टोक्यो ओलंपियन भावना जाट 1:36:20 के साथ समाप्त हुईं, जबकि उनकी हमवतन मुनीता प्रजापति 1:33:22 के साथ समाप्त हुईं। सोनल सुखवाल ने शुरुआत नहीं की। एशियन 20 किमी रेस वॉकिंग चैंपियनशिप 2023 में 9 भारतीय एथलीट, पाँच पुरुष और चार महिलाएँ शामिल थीं।

दौड़ का 15वां संस्करण, एशिया के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों के लिए एक वार्षिक रेस-वॉकिंग प्रतियोगिता, COVID-19 महामारी के बाद तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.