छोटा पैकेट बड़ा धमाका: अर्जुन भाटी ने जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप जीतकर लगाई हैट्रिक
भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने अमेरिका में आयोजित जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप का लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई। जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप ऐसा पहली बार हुआ है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने अमेरिका में आयोजित जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप का लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई। जूनियर गोल्फ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने लगातार तीसरी बार विश्व गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले अर्जुन ने वर्ष 2016, 2018 में यह खिताब जीता था।
अर्जुन ने ताइवान के जेरेमी चेन को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। 14 साल के अर्जुन ने कुल 199 का स्कोर किया। चेन ने 202 और न्यूजीलैंड के जोशुआ बेई ने 207 का स्कोर किया। भारतीय गोल्फर ने 13-14 आयु वर्ग के तीसरे राउंड में पार अंडर 17 का स्कोर किया।
उन्होंने 13-18 आयु वर्ग में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कि उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अर्जुन ने कहा, 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मैं इसी तरह के प्रदर्शन के साथ अपने देश के लिए चैंपियनशिप जीतना चाहता था। मैं दुनिया का नंबर एक गोल्फर बनना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।' इस टूर्नामेंट में 40 देशों के 637 गोल्फरों ने हिस्सा लिया था जिनमें अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में 40 देशों के 637 खिलाडि़यों ने भाग लिया।