विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनाहत सिंह का PSA Gold Open में ऐतिहासिक प्रदर्शन, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय स्क्वाश प्लेयर

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM (IST)

अनाहत सिंह ने पीएसए गोल्ड ओपन में इतिहास रच दिया है। वो सलमा हेनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।

अनाहत सिंह

अनाहत सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 18 साल की युवा भारतीय स्क्वाश प्लेयर अनाहत सिंह ने पीएसए गोल्ड चिकागो ओपन में इतिहास रच दिया है। वो पीएसए गोल्ड के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली स्क्वाश प्लेयर बन गईं हैं।

अनाहत ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में विश्व की नंबर-14 सलमा हेनी को 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

अनाहत की मैच में जबरदस्त वापसी

इस मैच ने एक बार फिर दिखाया की विश्व नंबर-15 अनाहत दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती। अनाहत मैच पांच मैचों के सेट में 1-2 से पिछड़ रही थी। उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार दो सेट जीतने थे।

अनाहत ने ठीक वही किया। अनाहत ने इजीप्ट की सलमा को मैच में बने रहने का एक भी मौका नहीं दिया। वो आखिरी के दो सेट में कुल सात पॉइंट ली ले पाईं और अनाहत ने 11-2, 11-5 से अंतिम दो सेट जीतकर इतिहास रच दिया।

अनाहत ने कही दिल की बात

अनाहत ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने सलमा के बहुत सारे मैच देख रहे थे और पहली बार उनके खिलाफ खेलने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थीं।

अनाहत ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने इससे पहले सलमा के खिलाफ कभी नहीं खेला था। तो मुझे नहीं पता था कि मैच में क्या उम्मीद करना था। मैंने उन्हें कई बार खेलते हुए देख रखा था और उनके पास पीएसए वर्ल्ड टूर का काफी ज्यादा अनुभव है। मैं बस यही देख रही थी कि मैं उनके खिलाफ क्या कर सकती हूं।'

अनाहत ने आगे कहा, 'मैंने मैच की शुरुआत ठीक तरीके से नहीं की थी। पहला सेट 11-4 था, जो कि बहुत खराब स्टार्ट था। हालांकि, मैं मुकाबले में वापसी के बारे में सोच रही थी। मैच हारुं या जीतूं, मैं आसानी से नहीं छोड़ने वाली थी।'

यह भी पढ़ें- IND Women vs Zimbabwe Women First ODI Live Score: श्री चरणी ने भारत को दिलाई सफलता, जिंबाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास