फाइनल में भी नहीं पहुंच सके विजय कुमार
निशानेबाजी में भी भारत का प्रदर्शन खराब रहा। विजय कुमार 10 मीटर एयर पिस्टल स्पद्र्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बना सके। हिमाचल प्रदेश के इस शूटर ने 570 का कुल स्कोर बनाकर 31वां स्थान हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले कुमार चीन, कोरिया, सर्बिया और स्पेन के निशानेबाजों के लिए कोई चुनौती
लंदन। निशानेबाजी में भी भारत का प्रदर्शन खराब रहा। विजय कुमार 10 मीटर एयर पिस्टल स्पद्र्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बना सके। हिमाचल प्रदेश के इस शूटर ने 570 का कुल स्कोर बनाकर 31वां स्थान हासिल किया।
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले कुमार चीन, कोरिया, सर्बिया और स्पेन के निशानेबाजों के लिए कोई चुनौती पेश नहीं कर सके। पहली बार भारत के 11 निशानेबाज ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। अब भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें हिना सिद्धू और अनुराज सिंह पर होंगी, जो रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर