Move to Jagran APP

इस महिला खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जो ओलंपिक इतिहास में आज तक नहीं हुआ

मिस्र (इजिप्ट) की वेटलिफ्टर सारा अहमद ने रियो में वो कर दिखाया जो ओलंपिक इतिहास में आज तक देखने को नहीं मिला।

By ShivamEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2016 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 02:10 PM (IST)
इस महिला खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जो ओलंपिक इतिहास में आज तक नहीं हुआ

रियो डी जेनेरियो। मिस्र (इजिप्ट) की वेटलिफ्टर सारा अहमद ने रियो में वो कर दिखाया जो ओलंपिक इतिहास में आज तक देखने को नहीं मिला। उनकी वजह से मिस्र के लिए रियो ओलंपिक का पांचवां दिन ऐतिहासिक साबित हुआ।

prime article banner

सारा अहमद ने महिलाओं के 69 किग्रा भार वर्ग में कांसा जीतकर इतिहास रचा। वह अपने देश की तरफ से रियो ओलंपिक के किसी भी खेल में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। जबकि ओलंपिक इतिहास में वो अपने देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।

वैसे एक महीना पहले कई महिला वेटलिफ्टरों पर प्रतिबंध लगने के बाद लंदन ओलंपिक 2012 में पांचवें स्थान पर रहने वाली मिस्र की वेटलिफ्टर अबीर अब्देलरहमान को सिल्वर मेडल दे दिया गया था। हालांकि उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान ये पदक नहीं जीता। सारा अहमद ने मिस्र के लिए वो कमाल कर दिखाया है।

ओलंपिक की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.