झुलसने के बाद इलाजरत बंडामुंडा के युवक की मौत
कोयला जलाते समय झुलसने से गंभीर रूप से घायल बंडामुंडा बी सेक्टर के
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : कोयला जलाते समय झुलसने से गंभीर रूप से घायल बंडामुंडा बी सेक्टर के बोगदाबस्ती निवासी 22 वर्षीय धर्मा बांद्रा का इलाज के दौरान इस्पात जनरल अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद से इलाके में मातम पसरा है। धर्मा की महज एक महीने पहले ही शादी हुई थी। वह बुधवार की रात गुंडा कोयला जला रहा था उस दौरान असावधानीवश वह झुलस गया था। परिवार वाले उसे इलाज के लिए इस्पात जनरल अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर बंडामुंडा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर परिवारवालों को सौंप दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें