विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत कजला गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्म
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 06:23 PM (IST)
लहुणीपाड़ा : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत कजला गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। कजला गांव के नारायण तांती के घर पर रविवार को मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान नारायण की पत्नी सुनीता तांती ने पास में ही नवनिर्मित इंदिरा आवास में जाकर साड़ी से फांसी लगा ली। इसका पता चलने से परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें