सुहागिनों ने रखा निर्जला उपवास, पति के दीर्घायु की कामना
शुक्रवार को हरितालिका तीज पर्व शहर में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 11:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : शुक्रवार को हरितालिका तीज पर्व शहर में मनाया गया। इस व्रत को करने वाली महिलाओं ने मां गौरी एवं भगवान शंकर की पूजा करने के साथ देवी पार्वती का श्रूंगार कर पति के लिए दीर्घायु की कामना की। उल्लेखनीय है कि हरि तालिका तीज का व्रत सुहागिनों के सबसे कठिन व्रतों में से एक है। मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं निर्जला उपवास रखती है उन्हें अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। इससे पूर्व शुक्रवार को हरतालिका तीज को लेकर फल-फूल दुकान से सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में काफी गहमागहमी रही। कोरोना महामारी के बावजूद सुहागिनों की आस्था नहीं डिगी और पूरे शहर में घर-घर हरितालिका तीज का पर्व मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें