वाराह के फंदे में फंसने से दो युवक गंभीर, भर्ती
सुंदरगढ़ जिले के गोपालपुर रेंज अंतर्गत तु¨लगा जंगल में वाराह (सूअर) फ
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ जिले के गोपालपुर रेंज अंतर्गत तु¨लगा जंगल में वाराह (सूअर) फंसाने के लिए लगाए गए फंदे में फंसने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय उक्त फंदे में करंट प्रवाहित हो रहा था। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
तु¨लगा निवासी 25 वर्षीय पद्मलोचन राउत एवं 18 वर्षीय ¨पटू भोई शनिवार की शाम को शौच के लिए गांव के पास स्थित पहाड़ी नाले के किनारे गए थे। नाला के किनारे जंगल के रास्ते में वाराह फंसाने के लिए फंदा डाला गया था जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। अंधेरा होने के कारण उन्हें इसका अंदाजा नहीं हुआ। पहले पद्मलोचन का पांव फंदे में फंसा और करंट लग गया। इसके बाद उसे छुड़ने के लिए ¨पटू पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। रात को जब तक लोगों कों इसकी जानकारी मिलती तब तक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी। गांव के लोगों ने बिजली काटकर तार हटाया और दोनों को फंदे से बाहर निकाला। इसके बाद पहले हेमगिर अस्पताल फिर बुर्ला अस्पताल भेजा।