लहुणीपाड़ा में रिश्तों का कत्ल, इंसानियत शर्मसार
सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना अंचल में हुए रिश्तों के कत्ल
संवाद सूत्र, लहुणीपाड़ा:
सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना अंचल में हुए रिश्तों के कत्ल ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पहली घटना में नाती ने नानी की हत्या कर दी तो दूसरी में पति ने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत कुलीपोष पंचायत के बीजाघाट गांव में गत 20 मई की रात गांव के रमेश नायक (20) ने अपनी मुंहबोली नानी की हत्या कर दी थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सोमवार की शाम हत्या की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।
इसी प्रकार लहुणीपाड़ा थाना अंचल के तालबहाली के देवधरी गांव में सोमा मुंडा ने किसी बात से नाराज होकर सोमवार को अपनी दूसरी पत्नी को जोर से धक्का दिया। जिससे उसका सिर दीवार टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पता चलने पर पुलिस ने मामले की जांच की और हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।