युवती का उत्पीड़न करने में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बंडामुंडा पुलिस ने बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बंडामुंडा डुमेर्ता गाँव के सुनील राज (25) एवं तरुण एक्का (26) को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपितों का डाक्टरी मुआयना कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बाबत भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
संवाद सूत्र, बिसरा : बंडामुंडा पुलिस ने बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बंडामुंडा डुमेर्ता गांव के 25 वर्षीय सुनील राज एवं 26 वर्षीय तरुण एक्का को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपितों का डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बाबत भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंडामुंडा थाना अंचल की एक युवती को उपरोक्त दोनों युवकों में से सुनील राज विगत पांच वर्षो से शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने में लगा था। पीड़ित युवती ने कुछ महीने पहले अपने प्रेमी सुनील राज को अपने गर्भवती होने की सूचना दी। जिस पर सुनील ने युवती को शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद सुनील के दोस्त तरुण एक्का ने पीड़ित युवती को गर्भपात करवाने के लिए धमकी दी। इसके अलावा तरुण ने पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़ित ने सितंबर 13 तारीख को शिशु कन्या को जन्म दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ बंडामुंडा थाने मे सुनील राज एवं तरुण एक्का के खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। जिस पर बंडामुंडा थाना प्रभारी शुभराज धारुआ ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।