मेंस तृणमूल कांग्रेस ने नए जीएम का स्वागत किया
रांची मंडल में एक दिवसीय दौरे पर आए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार महातीं को रांची स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह मंडल संयोजक जहांगीर हक के अगुवाई में यूनियन के पदाधिकारीयों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
संसू, बिसरा : रांची मंडल में एक दिवसीय दौरे पर आए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार महंती का रांची स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह मंडल संयोजक जहांगीर हक के अगुवाई में यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जहांगीर हक ने कहा रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच आपसी संबंध बनाए रखने के साथ साथ ग्रुप डी कर्मचारी एवं ट्रैकमेंन कर्मचारियों के प्रति मानसिक प्रताड़ना बंद किया जाना चाहिए। हक ने कहा रेलवे क्षेत्र एवं कॉलोनी के विकास पर अधिकारियों को जागरूक होने की जरूरत है। जीएम से मुलाकात के दौरान अन्यों में मंडल संयोजक सियाराम कुमार, मंडल शाखा सचिव जितेंद्र कुमार, अध्यक्ष विकास कुमार, ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटनर यूनियन के मंडल सचिव जीतेंद्र कुमार उपस्थित थे।