महिला के पेट से निकला 13 किलो का ट्यूमर
बडग़ांव के सहाजबहाल निवासी अनीता डुंगडुंग (40) को पेट फूलने की शिकायत थी। विगत छह महीने से दर्द भी रहता था।
राजगांगपुर, जागरण संवाददाता। शहर के सुभाष बोस अस्पताल में महिला के पेट से 13 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। इस ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार है। डॉ. दलविंदर सिंह भंगु के मुताबिक, यदि ऑपरेशन में कुछ दिनों की और देर होती तो ट्यूमर फट सकता था तथा महिला की जान भी जा सकती थी।
बडग़ांव के सहाजबहाल निवासी अनीता डुंगडुंग (40) को पेट फूलने की शिकायत थी। विगत छह महीने से दर्द भी रहता था। उसने बडग़ांव स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे सुंदरगढ़ जिला मुख्य चिकित्सालय भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने पेट में ट्यूमर होने की जानकारी तो दी लेकिन ऑपरेशन करने से मना कर दिया। इसके बाद अनीता ने राजगांगपुर के सुभाष बोस अस्पताल में डॉ. भंगु से संपर्क किया।
यहां पर अनीता का चेकअप करने के बाद मंगलवार को ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसकेपेट से 13 किलो का ट्यूमर निकला। डॉ. भंगु ने बताया कि ओवेरियन सिस्ट की बीमारी से ऐसा होता है। इस तरह की बीमारी में मरीजों को देर न कर सही जगह इलाज करा लेना चाहिए। जरा सी असावधानी से जान जाने का भी खतरा बना रहता है। ज्यादा दिनों तक ट्यूमर पेट में रहने से शरीर के अन्य हिस्से को डैमेज कर देता है और कैंसर का रूप ले लेता है।
यह भी पढ़ें: सूबे में थम ही नहीं रही किसानों की आत्महत्या