Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सीट अजजा के लिए आरक्षित

जिला परिषद अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची राज्यपाल से निर्देश मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग के निदेशक की ओर से जारी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:52 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सीट अजजा के लिए आरक्षित
सुंदरगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सीट अजजा के लिए आरक्षित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जिला परिषद अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची राज्यपाल से निर्देश मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग के निदेशक की ओर से जारी कर दी गई है। राज्य के 30 जिला परिषद अध्यक्ष सीटों में से 12 सीट अनारक्षित, 10 सीट अनुसूचित जनजाति, चार सीट अनुसूचित जाति तथा चार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें से 15 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। जिसमें 6 सीट अनारक्षित महिलाओं के लिए, चार अनुसूचित जनजाति के लिए, तीन अनुसूचित जाति के लिए तथा 2 सीट पिछला वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण को लेकर किसी तरह की आपत्ति व सुझाव 25 अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे तक ई-मेल के जरिए कर सकते है। इस बार सुंदरगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष की सीट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि संबलपुर जिला परिषद व झारसुगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष की सीट को अनारक्षित रखा गया है। अनुगुल जिला परिषद सीट को पिछड़ा वर्ग महिला, कटक अनुसूचित जाति महिला, कंधमाल अनुसूचित जनजाति, कालाहांडी अनारक्षित महिला, क्योंझर पिछड़ा वर्ग, केंद्रापड़ा अनारक्षित, कोरापुट अनुसूचित जनजाति महिला, खुर्दा पिछड़ा वर्ग महिला, गजपति पिछड़ा वर्ग, गंजाम अनारक्षित महिला, जगतसिंहपुर अनुसूचित जाति, ढेंकानाल अनारक्षित महिला, देवगढ़ अनारक्षित, नवरंगपुर अनुसूचित जनजाति, नयागढ़ अनुसूचित जनजाति महिला, नुआपड़ा अनारक्षित महिला, पुरी अनारक्षित, बरगढ़ अनारक्षित महिला, बलांगीर अनारक्षित, बालेश्वर अनुसूचित जनजाति, बौध अनारक्षित महिला, भद्रक अनुसूचित जाति महिला, मयूरभंज अनुसूचित जनजाति, मलकानगिरी अनुसूचित जनजाति महिला, जाजपुर अनुसूचित जाति, रायगड़ा अनुसूचित जनजाति महिला व सोनपुर जिलापरिषद सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.