Move to Jagran APP

किसानों के पास पड़ा है 6.64 लाख क्विंटल धान

कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते सरकार की ओर से धान खरीदने के लिए स्थापित मंडियां बंद हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 06:25 AM (IST)
किसानों के पास पड़ा है 6.64 लाख क्विंटल धान
किसानों के पास पड़ा है 6.64 लाख क्विंटल धान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते सरकार की ओर से धान खरीदने के लिए स्थापित मंडियां बंद हैं। जिले में 5,641 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिला है पर वे इसे नहीं बेच पा रहे हैं। उनके पास करीब 6.64 लाख क्विंटल धान जमा है। बारिश आने से इसकी बिक्री मुश्किल होगी एवं नई फसल के लिए उन्हें खाद, बीज आदि खरीदना मुश्किल होगा।

loksabha election banner

सुंदरगढ़ जिले में लैंपस एवं धान मंडी के जरिये 37,373 किसानों को धान बेचने को टोकन दिया गया था तथा उनसे 18,49,431 क्विंटल धान संग्रह किया जा चुका है। जबकि 5,641 किसान टोकन लेने के बाद भी 6,64,953 क्विंटल धान की बिक्री नहीं कर पाए हैं। जिला आपूíत विभाग के आंकड़ों के अनुसार बालशंकरा में 20,434 क्विंटल, बड़गांव में 8424, भेड़ाबहाल में 9841, विमलागढ़ लैंपस मे 5457, बीरकेरा लैंपस में 42298, बिरंगाटोली लैंपस में 3910, बिसरा लैंपस में 17,526 क्विंटल धान लेना बाकी है। इसी तरह बणई लैंपस में 19627 क्विंटल, गोपालपुर लैंपस में 19627, गुरुंडिया में 18016, हाथीबाड़ी में 26566, हेमगिर में 8276, जामूडीह में 6946, जर्डा में 8796, कलुंगा में 10140, करमडीह में 8085, खुटगांव में 18629, किजिरकेला में 10456 क्विंटल धान है। किरालगा लैंपस में 7950 क्विंटल, कोइडा में 1582, कुआरमुंडा में 29933, कुतरा में 4035, लहुणीपाड़ा में 5312, लाइंग में 6912, लाठीकटा में 16561, लेफ्रीपाड़ा में 32361, महुलपदा में 8527, महुलपादा में 15446, मझापाड़ा में 19175, मंगसपुर लैंपस 6744, नुआगांव में 19667, पचोरा लैपस में 30221, रायबोगा में 1186, राजगांगपुर में 3558, रुगड़ा में 11253, सहाजबहाल में 24405, शंकरापोष में 7058, सर्गीबहाल में 16187, सरसरा में 19309, सरबडेगा में 12506, उज्ज्वलपुर में 35304, आरसीएमएस में 17426 क्विंटल धान बेचने के लिए किसानों को टोकन दिया गया है। लॉक डाउन खत्म होने के बाद ही किसान अपना धान बेच सकते हैं। अब किसानों को तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को खत्म होने तथा मंडी खुलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.