सृजनी ने ली गरीबों की सुध, बांटे चावल
संवाद सूत्र, राजगांगपुर: सामाजिक संस्था सृजनी ने असहाय व गरीब बुर्जुगों में रविवार को राशन सामग्र
संवाद सूत्र, राजगांगपुर:
सामाजिक संस्था सृजनी ने असहाय व गरीब बुर्जुगों में रविवार को राशन सामग्री वितरित की। भाटापाड़ा विवेकानंद स्कूल में शिविर लगाकर 100 लोगों को राशन प्रदान किया गया। सृजनी के सदस्य शहर के 20 वार्ड में जाकर जरुरतमंदों की सूची तैयार कर हर महीने की पहली तारीख को प्रति व्यक्ति दस किलो चावल, एक किला्े आलू व एक पैकेट नमक देते हैं। चार महीने पूर्व 20 लोगों से शुरु इस अभियान में अब 100 लोग जुड़ चुके हैं। सृजनी के अध्यक्ष राकेश नंदा ने यह कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। उद्योगपति सह समाजसेवी शोहेब आलम, पवन गाडो़दिया, ओसीएल जीएम लोजेस्टिक आशीष खिलानी, उनकी पत्नी पूजा खिलानी, सचिन शर्मा, सृजनी के महासचिव प्रेमप्रकाश प्रसाद, सत्येंद्र ¨सह, मो. इमरान, शंभू, अभय व अन्य ने सहयोग किया।