छठ तालाब के पास लगाए 20 पौधे
समरसेट क्लब की ओर से रविवार को बंडामुंडा के बी-सेक्टर स्थित छठ तालाब के पास पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:44 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:17 AM (IST)
संसू, राउरकेला : समरसेट क्लब की ओर से रविवार को बंडामुंडा के बी-सेक्टर स्थित छठ तालाब के पास पौधरोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने नीम और करंज के 20 पौधे लगाए। इस मौके पर युवा समाज सेवी पूनम दुबे ने पौधों की अहमियत पर प्रकाश डाला। साथ ही क्लब की ओर से आगे भी पौधे लगाने का कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। रवींद्र कुमार, सावन मुंडा, बिचित्र नारायण जेना, प्रबीर तिर्की, मंटू मुखी, मनोज दास, मनीष राउत, पूनम दुबे, प्रधान सोरेन, शैलेश महतो आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें