अक्षय राउत का निधन, राउरकेला बार ने शोक प्रकट किया
बंडामुंडा निवासी एवं महाप्रभु की रथयात्रा में राजा के रूप में छेरा पहंरा करने वाले रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर अक्षय राउत का बुधवार को हृदयघात से निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM (IST)
जासं, राउरकेला : बंडामुंडा निवासी एवं महाप्रभु की रथयात्रा में राजा के रूप में छेरा पहंरा करने वाले रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर अक्षय राउत का बुधवार को हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन से अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। राउत के निधन पर राउरकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बल व हरिहर राउत ने उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना देने के साथ उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वेदव्यास घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें