स्वास्थ्य व सेवा के लिए दौड़ी सीमेंटनगरी
क्रिसमस के मौके पर राजगांगपुर की सामाजिक संस्था किक स्टार्ट द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : क्रिसमस के मौके पर राजगांगपुर की सामाजिक संस्था किक स्टार्ट द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया था। सहायता स्लोगन के साथ राजगांगपुर ओसीएल मार्केट स्थित एम्को उदय कांप्लेक्स से शुरू यह दौड़ अग्रसेन भवन तक पहुंचने के बाद वापस एम्को में संपन्न हुई। पाच किमी की इस दौड़ में शहर के करीब 100 से अधिक महिला-पुरुष तथा बच्चों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी से पंजीकरण शुल्क लिया गया, जो गरीब तथा असहाय लोगों के इलाज आदि पर खर्च किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौड़ के माध्यम से रोजाना चलकर या दौड़ कर शरीर को स्वस्थ रखने का पैगाम देने सहित लोगों को सेवा कार्य के प्रति आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है। इस दौड़ में डालमिया सीमेंट के कार्यकारी निर्देशक सुनील कुमार गुप्ता सहित लोकेश बाहिती, आशीष खिलानी, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीषा सराफ, प्रियंका बाहिती, पूजा खिलानी, ऋतु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, राखी ¨सह प्रमुख ने भाग लिया।