राजगांगपुर वकील संघ का चुनाव संपन्न
संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर वकील संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। सु
संवाद सूत्र, राजगांगपुर:
राजगांगपुर वकील संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे मतदान किया गया। जिसमें संघ के कुल 115 वोटरों में से 79 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे मतों की गिनती करने के बाद परिणाम की घोषणा की गई। संघ के अध्यक्ष पद पर पीसी पटनायक ने 46 वोट लेकर जीत दर्ज की, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक पाणि को कुल 31 वोट मिले, जबकि अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार सोमेंद्र सरोनिया को मात्र दो वोट मिले। महासचिव पद के तीन उम्मीदवारों में से मनोज साहु ने 50 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, अन्य प्रत्याशियों में जेम्स केरकेट्टा को 18 तथा रंजीता दंडसेना को दस वोट मिले। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीसी पटनायक ने संघ के विकास समेत वकीलों की समस्या का समाधान समेत कोर्ट में विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। चुनाव अधिकारी दिलीप साहु की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा।