भाजपा जिला आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष का इस्तीफा
बणई भाजपा जिला आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष तथा खुटगांव के सरपंच अभय कुमार नायक ने इस्तीफा दे दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 11:07 PM (IST)
संसू, लहुणीपाड़ा : बणई भाजपा जिला आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष तथा खुटगांव के सरपंच अभय कुमार नायक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक साल से आदिवासी संगठन का दायित्व दिया गया था। विधानसभा चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने के कारण वे नाराज चल रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। सांसद जुएल ओराम लंबे समय तक सत्ता में रहे इसके बावजूद बणई क्षेत्र के आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया इस कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें