बीरमित्रपुर आरसी चर्च में फादर अभिषेक संपन्न
बीरमित्रपुर आरसी चर्च में रविवार को फादर अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर धाíमक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कैथोलिक धर्म प्रांत के विशप किशोर कुमार कुजूर के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से धाíमक प्रतिनिधि इसमें शामिल होकर इसका साक्षी बने।
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर आरसी चर्च में रविवार को फादर अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर धाíमक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कैथोलिक धर्म प्रांत के विशप किशोर कुमार कुजूर के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से धाíमक प्रतिनिधि इसमें शामिल होकर इसका साक्षी बने। नए फादर को बेंगलुरु व नागपुर के चर्च में नियुक्ति मिली।
बीरमित्रपुर आरसी चर्च में आयोजित समारोह में बीरमित्रपुर देवकरण दफाई निवासी फादर सुरजीत मिज तथा नुआगांव कोकेरामा निवासी उसर कछुआ का अभिषेक किया गया। आरंभ में विशप किशोर कुमार कुजूर, फादर थोमस लकड़ा, सिलानंद तिर्की तथा कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ उनका अभिवादन किया। अभिषेक समारोह के कारण रविवार को गिरजाघर के बजाय बाहर पंडाल में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद फादर अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ। अभिषेक के दौरान विभिन्न मंडलियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बीरमित्रपुर क्षेत्र में दो नए फादर को मिलाकर इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है। नए फादर उसर कछुआ का बेंगलुरु तथा सुरजीत को नागपुर चर्च में नियुक्ति दी गयी। इस कार्यक्रम में नागपुर धर्म प्रांत के फादर जोन बी मुत्थुस्वामी जार्ज कुरीकल, पुणे के ललित तिग्गा, राइडीह पारिस के जोनसन गोंजाल्विस, पांडेरपाली के विजय केरकेटा, अंबापानी पारिस के फादर आनंद कुल्लू, संदीप तिर्की, फादर सिप्रयन डुंगडुंग, फादर दानियल बाड़ा, फादर हिलारियस तिर्की, फादर दीपक बा, फादर रोशन तिग्गा, फादर फेविन टॉम, फादर्र टोनी डिसूजा, ्फादर बेंजामिन जोजो, फादर वलील तिर्की, फादर मेथ्यू जोसफ फादर विजय मिज, फादर फुलजन एक्का, फादर अजीत डुंगडुंग, फादर रोशन टोप्पो के अलावा चर्च कमेटी के अध्यक्ष थोमस तिर्की, उपाध्यक्ष फुलजेंस केरकेटा, अजय मुंडू, पाउल डुंगडुंग, सुनील डुंगडुंग, पीटर बेग, ऑस्कर तिर्की, सिलास डांग, मेरी सामली डुंगडुंग आदि शामिल थे।