सुहागिनों ने किया राणी सती का मंगलपाठ
राणी सती मंदिर झुंझनू धाम बीरमित्रपुर में आंवला नवमी पर शनिवार क
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : राणी सती मंदिर झुंझनू धाम बीरमित्रपुर में आंवला नवमी पर शनिवार को राणी सती का मंगलपाठ आयोजित किया गया। इसमें शहर और आसपास के महिलाएं व श्रद्धालु बड़ी संख्या में शमिल हुए और परिवार में सुख शांति के लिए मंगलपाठ व पूजा अर्चना की।
इस मौके पर राणी सती का अलौकिक श्रृंगार कर अखंड ज्योति जलाई गई तथा छप्पन भोग लगाया गया। मंगलपाठ के लिए विशेष तौर पर चक्रधरपुर के मंगलपाठ वाचक धर्मेद्र केजरीवाल को आमंत्रित किया गया। राणी सती की जीवनी एवं उनके जीवन आदर्श पर मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। मंगलपाठ के लिए बीरमित्रपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, सुंदरगढ़, बिसरा, झारसगुड़ा समेत अन्य क्षेत्रों से 151 सुहागिनें आकर्षक वेशभूषा में यहां पहुंची थी। मंगलपाठ सुबह शुरू होकर दोपहर तक चला। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर राणी सदी दादी से परिवार में सुख शांति एवं मनोकामना पूरा होने की कामना की। दोपहर को प्रसाद सेवन के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। राणी सती मंदिर के मुख्य ट्रस्टी गोपाल तुल्सयान समेत ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने इसके आयोजन में अहम भूमिका निभाई। वहीं आंवला नवमी पर पूजा अर्चना के लिए आम लोग भी बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचे।