डा. अबू जफर आजाद को दी श्रद्धांजलि
राजगांगपुर बार एसोसिएशन की तरफ सोमवार शाम को कोर्ट परिसर में दिवंगत डा. अबू जफर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:15 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर बार एसोसिएशन की तरफ सोमवार शाम को कोर्ट परिसर में दिवंगत डा. अबू जफर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई। बार के अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद मोहसिन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डा. आजाद का जाना शहर के लिए बड़ी क्षति है। उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकेगा। आजाद डॉक्टर होने के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठन से उनका जुड़ाव था। शहर की मुख्य समस्याओं पर उनका हमेशा योगदान रहता था। शोकसभा में अशोक पाणी, बिनोद शर्मा, अशोक अग्रवाल, दिलीप साहू, मो. यासीन, बेणु प्रसाद प्रमुख ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें