नगरपालिका भंग होने पर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज
राजगांगपुर नगरपालिका भंग होने के बाद अब यहां की राजनीतिक सरगमी
संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर नगरपालिका भंग होने के बाद अब यहां की राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इस बार नगरपाल के लिए अलग से चुनाव होने के कारण अभी से ही नगरपाल पद के कई प्रत्याशी मैदान में हैं। वैसे नगरपाल पद के इच्छुक प्रत्याशियों में कुल 20 नाम सामने आ रहे हैं। इनमें भाजपा, बीजद, कांग्रेस व झामुमो के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। लेकिन नगरपाल पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में अब तक कुछ ही प्रत्याशियों ने अपने पत्ते खोले हैं।
सोमवार की शाम राजगांगपुर नगरपालिका भंग होने की सूचना मिलने के साथ ही यहां के राजनीतिक चौपालों में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों ने रणनीति बनाने की भी सूचना है। जिसमें खासकर नगरपाल पद के लिए प्रत्याशी बनने के लिए सभी प्रमुख दलों के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने दल के हाईकमान के समक्ष लॉ¨बग भी शुरू कर दी है। वैसे नगरपाल पद के लिये इच्छुक करीब 20 प्रत्याशियों में से कुछ ने ही खुलकर अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें प्रेम प्रकाश प्रसाद, अब्दुस सलाम ,विश्वजीत नायक ,राजेश शर्मा, दिलीप साहु, बिनोद अग्रवाल ने अपनी इच्छा जताई है। जबकि बाकी इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा सही समय आने पर अपने नाम का ऐलान करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।