पृथ्वी को बचाना है तो पेड़-पौधे लगाने होंगे: अग्रवाल
दैनिक जागरण ने प्रकृति की सुरक्षा व पर्यावरण को संरक्षित रख
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़:
दैनिक जागरण ने प्रकृति की सुरक्षा व पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए शुरू किए गए पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस अभियान से शैक्षणिक संस्थानों के जुड़ने के साथ अब सामाजिक संगठन भी जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बड़गांव के युवाओं की टोली भी इस अभियान से जुड़ गई।
इसके तहत बड़गांव स्थित सामाजिक कार्यकर्ता आलोक अग्रवाल के बगीचे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर कुल 11 पौधे लगाए गए। इन पौधों में फलदार, छायादार समेत औषधिय पौधे भी शामिल हैं। यहां पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल करने समेत अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आलोक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये पेड़-पौधे जरूरी है। जिस प्रकार वर्तमान दुनिया में ग्लोबल वाíमंग बढ़ रही है। इसका मुकाबला केवल पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही किया जा सकता है। जिसमें पेड़- पौधों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि हमें पृथ्वी को बचाना है तो पेड़-पौधों को बचाना होगा तथा नष्ट हो चुके जंगलों को पुन: बसाना होगा। अन्य लोगों में धनपति होता, किशोर कौशल, बाबुली कौशल, संवित नायक, स्वाधीन बाग, जयप्रकाश साहा, किशोर खेलारी, र¨वद्र ¨सह, अजित मांझी शामिल थे।