सड़क पर पड़े घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति वार्ड नंबर 1 स्थित सेंट मेरी गर्ल्स हाईस्कूल मार्ग के किनारे घायल होकर पड़ा हुआ था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:18 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति वार्ड नंबर 1 स्थित सेंट मेरी गर्ल्स हाईस्कूल मार्ग के किनारे घायल होकर पड़ा हुआ था। सिर में गहरी चोट लगने से खून बह रहा था। शहर के कुछ लोगों की नजर पड़ने पर उसे उठाकर राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की पहचान दीपक महानांदिया के रूप मे हुई है जो साप्ताहिक बाजार के फुटपाथ में रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें