ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा के लिए पदयात्रा
ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने महानदी जल विवाद पोलावरम विवाद का समाधान करने की मांग पर जाजपुर जिले के बड़चना ब्लाक के सत्यव्रत दास राज्य के 314 ब्लाकों की पदयात्रा पर निकले हैं। जिसमें सभी ब्लाकों के बीडीओ से मिलकर इन मांगों के समर्थन में बीडीओ की मार्फत राज्यपाल उद्देश्य से ज्ञापन सौंपने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे शुक्रवार की शाम राजगांगपुर पहुंचने पर यहां की विभिन्न संगठनों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने, महानदी जल विवाद, पोलावरम विवाद का समाधान करने की मांग पर जाजपुर जिले के बड़चना ब्लाक के सत्यव्रत दास राज्य के 314 ब्लाकों की पदयात्रा पर निकले हैं। जिसमें सभी ब्लाकों के बीडीओ से मिलकर इन मांगों के समर्थन में बीडीओ की मार्फत राज्यपाल उद्देश्य से ज्ञापन सौंपने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे शुक्रवार की शाम राजगांगपुर पहुंचने पर यहां की विभिन्न संगठनों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सत्यव्रत दास ने बताया कि उन्होंने गत 10 जुलाई, 2019 को अपनी पदयात्रा शुरू की थी। जिसमें वे अब तक 2400 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ अब तक 86 ब्लाक की पदयात्रा कर चुके हैं। जबकि बाकी बचे ब्लाक को कवर करने में कम से कम और डेढ़ साल का समय लगने की संभावना है। यहां पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह राजगांगपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संग्राम केसरी दास की देखरेख में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्वागत किया तथा उनकी पदयात्रा सफल होने की कामना की। इस अवसर पर राजेन्द्र बेहेरा, शंकर सिह, विकास अग्रवाल, राजा दास, किशोर कोइरी, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद हनीफ, कुतुब रवानी उर्फ बड़कु, गंगा साहु, पूर्णचन्द्र पाढ़ी व सुभाष परसरामका सहित अन्य लोग शामिल थे।