ट्रेलर से कुचलकर एक की मौत, एक गंभीर
सदर थाना अंतर्गत बंधपाली मुख्य मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 09:32 PM (IST)
संसू, सुंदरगढ़ : सदर थाना अंतर्गत बंधपाली मुख्य मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य एक घायल युवक को जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सदर थाना अंचल के बंधपाली का निवासी तुसाराम गड़रिया रविवार की शाम सुंदरगढ से अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। बंधपाली मुख्य मार्ग पर बोलेरो जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह दोनों बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। तभी वहां से गुजर रहे ट्रेलर ने दोनों को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही तुसाराम की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें