भतीजे ने गला दबाकर बुजुर्ग महिला को मार डाला
राजगांगपुर थाना अंतर्गत कुकुडामुंडा पंचायत स्थित हाथीमुंडा गाँव की एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला लालो नायक का उसके भतीजे महेंद्र नायक उर्फ बबलू (40) ने गला दबा कर हत्या कर दी है 7
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : राजगांगपुर थाना अंतर्गत कुकुडामुंडा पंचायत स्थित हाथीमुंडा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लालो नायक की उसके 40 वर्षीय भतीजे महेंद्र नायक उर्फ बबलू ने गला दबाकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। लालो नायक शनिवार रात 10 बजे अपने घर पर सोई हुई थी उक्त महिला के बेटे काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। इसकी जानकारी महेंद्र नायक उर्फ बबलू को हुई और घर पर लालो के अकेलेपन का फायदा उठा कर महेंद्र नायक उर्फ बबलू पहुंचा और गला दबा कर मारने की कोशिश करने लगा तभी महिला शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के अंचल के लोग आ गए और उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी महेंद्र नायक उर्फ बबलू अपने साथ लाए तलवार महिला के ऊपर लगा कहा यदि कोई भी व्यक्ति उसके नजदीक आएगा वह उसे भी मार डालेगा। स्थानीय लोग और लोगों को बुलाने के लिए जैसे ही बाहर निकले वह गला दबाकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजगांगपुर पुलिस को दी। जिस पर राजगांगपुर थाना अधिकारी गोकुलानंद साहू सदलबल घटनास्थल पहुंचे तथा महेंद्र नायक उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए राजगांगपुर सरकारी चिकित्सालय भेजा।