राजगांपगुर फुटबॉल मैदान में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट एकेडमी के लिए राजगांगपुर फुटबाल मैदान को शामिल कर लिया है।
संसू, राजगांगपुर : ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट एकेडमी के लिए राजगांगपुर फुटबाल मैदान को शामिल कर लिया है। इसको लेकर राजगांगपुर एथलेटिक एसोसिएशन (आरएए) के महासचिव राजा दास ने हर्ष जताया है। कहा है कि इस क्रिकेट एकेडमी के खुलने से राजगांगपुर में नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। वहीं, सुंदरगढ़ के बाद अब राजगांगपुर में ओडिशा क्रिकेट एकेडमी खुलने से शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ओसीए और सुंदरगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सहयोग किया है। मौके पर राजगांगपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दास, महासचिव संग्राम दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम में ओडिशा और झारखंड के रणजी ट्राफी के खिलाड़ी कुलदीप शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सोमवार को ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 15 शहरों में किक्रेट एकेडमी के लिए राजगांगपुर फुटबॉल मैदान को शामिल किया गया जिसका सुंदरगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव प्रभात भोल की मौजूदगी में भूमिपूजन भी किया गया। शहर में क्रिकेट एकेडमी खोलने का मुख्य उद्देश्य है कि जिले के हर स्थानीय क्रिकेटर को मौका मिले और वे अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हो। सुंदरगढ़ जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सहयोग से यह संभव हो पाया है। शहर में क्रिकेट एकेडमी खुलने से खेलप्रेमियों में हर्ष है। किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार : तलसरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाने में शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। दिन के समय किशोरी अपने घर में थी तभी विवाहित 27 वर्षीय संजय इंदुवार वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के द्वारा शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। आपत्ति जनक स्थिति में वह वहां था। लोगों के आने पर संजय वहां से भाग गया। परिवार के लोगों ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया।