आपदा की इस घड़ी में जनसेवा में तत्पर विधायक राजन एक्का
कोविड -19 को लेकर पूरे देश में जारी लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों के समक्ष भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : कोविड -19 को लेकर पूरे देश में जारी लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों के समक्ष भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए राजगांगपुर विधायक डॉ सीएस राजन एक्का ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राजगांगपुर ब्लाक के 12 ग्राम पंचायत, लाठीकट्टा ब्लाक के 8 ग्राम पंचायत, कुत्रा ब्लाक के 16 ग्राम पंचायत सहित राजगांगपुर नगरपालिका के सभी वार्ड के लोगों के दु:ख और मुसीबत को समझते हुए गरीब, असहाय, बाहर राज्य से आए श्रमिकों के लिए पका हुआ खाना उपलब्ध कराने सहित शुद्ध पेयजल का प्रबंध कर रहे हैं। प्राय: कई पंचायत में अभी तक लगभग एक लाख मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन, सैनिटाइजर प्रदान कर रहे है। ताकि आपदा की इस घड़ी में जरूरी चीजों के लिए कोई वंचित ना रहे। विभिन्न स्थानों में बनाए गए क्वारंटाटन सेंटरों का दौरा कर वहां के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा कर खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे है। सरपंच, ब्लाकस्तरीय अधिकारी, गोष्ठी स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को भी हर संभव सहयोग दे रहे हैं। लाकडाउन के 24 दिन बीत जाने के बाद भी विधायक एक्का लगातार सुबह शाम अपने क्षेत्र में घूम कर लोगों से मिल उनकी समस्या का समाधान कर रहें हैं। इनके द्वारा किए जा रहे कार्य की जमकर कर प्रशंसा हो रही है। विधायक एक्का ने नगरवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि कोविड-19 जैसी विश्वव्यापी महामारी से बचाव के लिए घर पर रहे और सुरक्षित रहे। साथ ही समाजिक दूरता बनाये रखे। सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करे घर से बाहर जाए तो मुंह पर मास्क लगाकर निकले। खुद संक्रमण मुक्त रहे और दूसरों को संक्रमित न होने का परामर्श दें। ग्रामीणों को मास्क बांटने निकले ब्लॉक चेयरमैन मकलू एक्का
नुआगांव ब्लाक के चेयरमैन मकलू एक्का के प्रयास से बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के लोगों तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मकलू एक्का खुद यह काम कर रहे हैं एवं अब तक 13 हजार से अधिक लोगों के बीच मास्क पहुंचाने की बात उन्होंने कही।
चेयरमैन मकलू एक्का के प्रति दिन विभिन्न गांवों में जाकर मास्क बांटा जा रहा है। इसमें उन्हें बीजूद नेता गजेन्द्र साहू, हेमा एक्का, डी दास आदि का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीरमित्रपुर विधानसभा के कुल तीन ब्लाक के 46 पंचायत के हर गांवों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 50 हजार लोगों के बीच मास्क देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 13 हजार लोगों के बीच मास्क बांटा जा चुका है। पहले चरण में कुआरमुंडा एवं नुआगांव ब्लाक, इसके बाद बिसरा ब्लाक में शटडाउन खत्म होते ही काम शुरू किया जाएगा। वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लोगों को हाथ धोने तथा शारीरिक दूरी बनाये रखने की जरूरत से भी अवगत कराया जा रहा है।