मास्क पहनने के लिए विधायक ने किया जागरूक
बरपाली बस्ती में एलएंडटी टोल प्लाजा की ओर से क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजन एक्का की उपस्थिति में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : बरपाली बस्ती में एलएंडटी टोल प्लाजा की ओर से क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजन एक्का की उपस्थिति में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर कोरोना महामारी से बचने के लिए कितना आवश्यक है, इस संदर्भ में जागरूक किया। साथ ही हर वक्त मास्क पहनने की सलाह दी। विधायक ने लोगों को जितना हो सके घरों के भीतर अपने आप को लॉक डाउन कर सुरक्षित रखने का आह्वान किया। कहा कि बहुत जरूरी काम से अगर बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहनकर और सैनिटाइज होकर घरों से निकलें। विघायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बिलाईगढ़ एवं कांसबहाल में भी यह अभियान चलाया। इस अवसर पर ढेलुवा पंचायत के सरपंच एतुवा एक्का भी मौजूद रहकर बिलाईगढ़ एवं महताब रोड में दुकानदारों के साथ राहगीरों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इकबाल मल्लिक, अरुन शामल, सूरज साहू, संतोष स्वाई, आशिफ रजा, मनोज कुजूर, राजकमल प्रमुख अभियान शामिल थे।