स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी राजगांगपुर भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल-1980 को हुई थी। इन 42 वर्षो में भाजपा ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।
संसू, राजगांगपुर : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल-1980 को हुई थी। इन 42 वर्षो में भाजपा ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। आगामी छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने को लेकर राजगांगपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय डाक बंगला में आयोजित इस बैठक में स्थापना दिवस सभी वार्डो में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नगरपालिका में व्याप्त अव्यवस्था, रेलवे फाटक को लेकर जाम की समस्या, अधर में लटके ओवरब्रिज सहित स्थानीय बेरोजगारी पर भी विस्तृत चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा आगामी दिनों में भाजपा इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीधर स्वाईं, महेंद्र माझी कुलदीप सिंह राजन सोनी मनीशंकर कोले, हेमंत सिंह, सुभद्रा राउत, राजीव भद्र, उपेंद्र यादव, जानी रोहिदास, शशिरेखा सामल, रमेश यादव, मीना ठाकुर, मधुस्मिता राउत, श्रावनी लाहिरी, अरविद कनानी, किशोर कोईरी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। बड़गांव में जंघा बड़देव मंदिर से पकड़ाया नाग : बड़गांव ब्लाक के भोईपाली स्थित जंघा बड़देव मंदिर से नाग सांप को पकड़ा गया। मंदिर के भीतर सांप को जाते पुजारी ने देख लिया। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। बड़गांव वन विभाग कर्मचारी सांप पकड़ने वाले हरिहर साहू व क्षीरधर नायक को लेकर वहां पहुंचे। मंदिर के अंदर तलाशी करने के साथ ही उसे पकड़ लिया गया। वन विभाग की ओर से उसे महावीर पहाड़ी पर छोड़ दिया गया।