विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
कांसबाहाल पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्वालपाड़ा में एक विवाहिता की संदिग्
संवाद सूत्र, राजगांगपुर:
कांसबाहाल पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्वालपाड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसमें इस महिला की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जिससे मृत महिला का पति भी शक के दायरे में है। बहरहाल, पुलिस ने मृत महिला के परिजनों का यहां आने का इंतजार कर रही है। वहीं पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलने की बात कही गई है।
कांसबाहाल ग्वालापाड़ा में रहने वाले ब्रजकिशोर ¨सह किसी ट्रेलर में चालक का काम करता था। लेकिन उसे शराब पीने की लत होने के कारण वह अक्सर रात के समय पीकर घर लौटता था। पड़ोसियें के अनुसार इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। शुक्रवार की रात भी ब्रजकिशोर ¨सह शराब पीकर घर लौटा था। जिसके बाद शनिवार की सुबह उसकी पत्नी नीतू ¨सह मृत हालत में पायी गयी। जिसमें नीतू ¨सह के गले में चोट के निशान होने से यह हत्या का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पति का कहना है कि वह रात के समय लघुशंका के लिए उठा था तो उसकी पत्नी नीतू ¨सह पलंग से नीचे पड़ी थी। उसने उसे उठाकर पलंग में लिटाने के बाद उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन वाहन की व्यवस्था न होने से भोर पांच बजे अपने पड़ोसी के साथ उसे ऑटोरिक्शा में पहले नुआगांव मिशन अस्पताल व बाद में राउरकेला स्थित भेषज पटेल अस्पताल लाया था। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे वह पत्नी की लाश घर ले आया था। इसका पता चलने से राजगांगपुर एसडीपीओ विजय नंद व थाना प्रभारी पीके जेना, कांसबाहाल पुलिस चौकी प्रभारी हषिकेश बेहरा वहां पहुंचे थे। मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद सरकारी अस्पताल के मर्ग में रखा गया है। पुलिस ने कहा है कि मृत महिला के परिजन यहां पहुंचने तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।