कार्यपालक पदाधिकारी को नायब सरपंच ने पीटा, मामला दर्ज
लेफ्रीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़बंगा पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार पटेल को नायब सरपंच मानस कुमार साहू द्वारा गाली गलौज करने के साथ कार्यालय में पिटाई करने की शिकायत सर्गीपाली पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है।
जासंए राउरकेला : लेफ्रीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़बंगा पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार पटेल को नायब सरपंच मानस कुमार साहू द्वारा गाली गलौज करने के साथ कार्यालय में पिटाई करने की शिकायत सर्गीपाली पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है।
कुछ माह पहले पंचायत के सरपंच के निलंबित होने के बाद नायब सरपंच के पद पर साहू बैठे थे। उस समय उनका पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ अच्छा संबंध था। कुछ दिन पहले ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश पर सरपंच सुनीता नायक को पुन: पदस्थापन किया गया। जिसके बाद से कार्यपालक पदाधिकारी व नायब सरपंच के बीच बन नहीं रही थी। बुधवार को लाभुकों को राशन में दाल वितरण को लेकर दोनों के बीच मारपीट की घटना होने की बात कही जा रही है। उधर नायब सरपंच ने भी कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यपालक पदाधिकारी शराब का सेवन कर उनके साथ मारपीट व गाली गलौज किए है। पुलिस की ओर से दोनों की ओर से दिए गए शिकायत को दर्ज करते हुए जाच की जा रही है। क्वारंटाइन सेंटर में सरपंच के पति पर हमला
बड़गाव प्रखंड अंतर्गत भोईपाली पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर मे रहने वाले खारिकामुंडा गाव के कुमुद कालो ने सामान्य घटना को केंद्र कर भोइपाली सरपंच मंदाकिनी बरिहा के पति तथा पूर्व सरपंच महेश्वर बरिहा पर हमला कर दिया था। घटना को लेकर सरपंच की ओर से बड़गाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाच करते हुए आरोपी कुमुद के खिलाफ एक मामला दर्ज की है। सूचना के अनुसार भोइपाली सरपंच के पति महेश्वर बरीहा किसी काम से सरंपच को सहयोग करने के लिए भोईपाली बालिका हाईस्कूल के क्वारंटाइन केंद्र गए थे। जहा पर किसी बात को लेकर कुमुद उनके साथ गाली गलौज किया था। जिसके बाद उसने एक डंडे से महेश्वर पर हमला कर दिया। वह महेश्वर को मार ही डालत अगर क्वारंटाइन केंद्र में रहने वाले दूसरे अंतोवासी मुकुंद कालोए सुकात माझीए संजीत बरिहा अगर कुमुद को रोक नहीं लेते।