बंडामुंडा ब्रांच-2 के अध्यक्ष बने मलय तांती
ऑल इंडिया एससी-एसटी रेल कर्मचारी संघ की बंडामुंडा ब्रांच -2 कमेटी का चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में मलय तांती को अधक्ष के रुप मे चुना गया। वहीं धूमा सरदार ने सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
संवाद सूत्र, बिसरा : ऑल इंडिया एससी-एसटी रेल कर्मचारी संघ की बंडामुंडा ब्रांच -2 कमेटी का चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में मलय तांती को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं धूमा सरदार ने सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
शनिवार को ऑल इंडिया रेलवे एससी-एसटी संघ के बंडामुंडा शाखा कार्यालय में संघ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे। जहां सभी सदस्यों की उपस्थिति में मलय तांती को अध्यक्ष, धूमा सरदार को सचिव, चंदन सरकार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलय तांती ने कहा कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा। साथ ही साथ सचिव धूमा सरदार ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकार के प्रति मेरी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। चुनाव के दौरान जीजी राजलू, राजेश पाल चुनाव अधिकारी एवं राउरकेला वेलफेयर इंस्पेक्शन विकास कुमार हारदाहा, मनोज कुमार कंहाई रेलवे पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।