करवाचौथ मनाने ऑस्ट्रिया से राजगांगपुर पहुंचे दंपती
करवाचौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
संसू, राजगांगपुर : करवाचौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत कर देवी पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित पूरे शिव परिवार की पूजा करती हैं। रविवार को शहर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वार्ड नंबर 18 निवासी मदन अग्रवाल के छोटे पुत्र मनीष अग्रवाल आस्ट्रिया में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह पत्नी प्रिया अग्रवाल के साथ करवा चौथ मनाने के लिए इस बार आस्ट्रिया से अपने घर राजगांगपुर पहुंचे तथा काफी उत्साह के साथ प्रिया ने मनीष की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और भगवान शिव परिवार की पूजा अर्चना की। लाठीकटा प्रखंड में महाविद्यालय खोलने के लिए सीएम से गुहार : लाठीकटा अंचल के जिला परिषद सदस्य, समिति सदस्य एवं सरपंचों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिख कर लाठीकाटा प्रखंड में नया महाविद्यालय खोलने की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि 16 ग्राम पंचायत वाले ब्लॉक में 14 हाईस्कूल हैं। हर साल एक हजार से अधिक बच्चे मैट्रिक की परीक्षा पास करते हैं, और उनकी पढ़ाई के लिए जलदा में महिला कॉलेज और वेदों में एक कॉलेज है। वेदव्यास कालेज लाठीकटा प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर है। इस कारण कई छात्र हर साल उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है। राउरकेला कॉलेज में गरीब बच्चे 80/100 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यदि लाठीकटा प्रखंड के पास कहीं नया कॉलेज खोला जाए तो बच्चे साइकिल चलाकर पढ़ाई कर सकेंगे।