महेश हेम्ब्रम बने झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के अनुमोदन के बाद ओडिशा प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें महेश हेम्ब्रम को झामुमो का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा झामुमो के सुंदरगढ़ जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सेवियन आइंद तथा रामचंद्र मुर्मु को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। क¨लग केसरी जेना को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम बेसरा को कोषाध्यक्ष तथा अर्जुन मुर्मु को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिलने के तत्काल प्रभाव से दो महीने के अंतर्गत जिला कमेटी, नगर कमेटी का गठन करने का परामर्श दिया गया है। जिसमें इन सभी कमेटियों की सूची केंद्रीय समिति को भेजने के लिए कहा गया है। यह जानकारी झामुमो के महासचिव विनोद चंद्र पांडेय ने दी है।