बंडामुंडा में युवाओं ने बुजुर्गो संग खेली होली
बंडामुंडा और बिसरा में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : बंडामुंडा और बिसरा में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने बुजुर्गो के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर पर्व का मजा लिया। युवाओं की ओर से ठेले में तथा जगह-जगह साउंड सिस्टम लगाकर होली गीत के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर मस्ती की। सोमवार की देर शाम 8 बजे के बाद लोगों ने होलिका दहन किया। मंगलवार की सुबह होते ही लोग रंगों के साथ होली खेलने घरों से बाहर निकले तथा दोपहर बाद दो बजे तक महिलाएं, बच्चे, युवतियां और युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस सतर्क दिखी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें