आपदा काल में जरूरतमंदों को रसद पहुंचा रही दिशा
दिशा एंड आजिम प्रेमजो फिलान थ्रीफिक इनीसिएटिव की ओर से कोरोना को लेकर जारी लाक डाउन में सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा और नुआगांव प्रखंड के करीब 800 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के साथ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
संसू, बिसरा : दिशा एंड आजिम प्रेमजो फिलान थ्रीफिक इनीसिएटिव की ओर से कोरोना को लेकर जारी लाक डाउन में सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा और नुआगांव प्रखंड के करीब 800 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के साथ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सिलसिला पिछले 50 दिनों से जारी है। इन दो प्रखंड के झुरमुर, रायबोगा, बीरमित्रपुर, प्रतापपुर, अंधारी, करडेगा, कर्कटनासा गांव के करीब 800 लोगो को चिंह्नित कर सभी लोगो को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। लॉकडाउन में रोजगार के अभाव में रसद सामग्री जुटाने में असमर्थ लोगों के लिए इस संस्था के तरफ से दाल, आटा, तेल, नमक, मसाला, आलू, सोयाबीन, सूजी, चूड़ा, चीनी समेत मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वे अपनी सामाजिक सरोकार की भूमिका का बखूबी निर्वहन कर कर रहे हैं। संस्था के द्वारा कुआरमुंडा और नुआगांव प्रखंड के गरीब, विधवा, प्रवासी मजदूर, दिव्यांग वृद्ध एवं निर्धन परिवारों को रसद उपलब्ध करवाने के लिए संस्था के सदस्य पिछले 50 दिनों से दिन रात काम कर रहे है। संस्था के सदस्य हर दिन लोगों के घर जाकर उन्हें राशन व खाद्य सामग्री पंहुचा रहे है। संस्था की माने तो महामारी व लॉकडाउन के चलते लोग दिहाड़ी मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा वे अपने बच्चों को भी भर पेट खाना नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में संस्था ने उनको इस स्थिति का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित कर रही है।