राजगांगपुर में दो सौ लोगों की निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच
लायंस क्लब की तरफ से रविवार को स्थानीय सुभाष बॉस अस्पताल में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:26 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर: लायंस क्लब की तरफ से रविवार को स्थानीय सुभाष बॉस अस्पताल में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस शिविर में करीब दो सौ लोगों के दांत, हड्डी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। डॉक्टर दलविदर सिंह भंगु, जसमीत कौर, कृतिका अग्रवाल, मनीष शर्मा ने फिजियोथेरेपिस्ट स्वागत नायक के सहयोग से लोगों की जांच कर निश्शुल्क दवा के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। क्लब के अध्यक्ष असरफ खान सहित प्रकाश अग्रवाल, बिजेंद्र शर्मा, अरविद कनानी, आरएन साहू, मंजीत सिंह सलूजा, हेमन्त सिंह ने शिविर आयोजन में सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें