वसुंधराबांकीबहाल- सुंदरगढ़ मार्ग में भारी वाहनों पर रोक
बांकीबहाल से सुंदरगढ़ मार्ग पर अत्यधिक भारी वाहनों की आवाजाही के क
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: बांकीबहाल से सुंदरगढ़ मार्ग पर अत्यधिक भारी वाहनों की आवाजाही के कारण रास्ता जाम होने के साथ-साथ ट्रैफिक की समस्या होती थी। जिससे यहां के स्थानीय लोगों ने इसकी रोकथाम करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया था। जिसमें रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक का समय भारी वाहनों को दिया गया था।
हालांकि प्रतिबंध के आदेश के बाद नौ मई, 2018 को हुई प्रशासनिक बैठक में एमसीएल ने प्रतिबंध के कारण एमसीएल को क्रमश: 369 तथा राज्य सरकार को 58 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से भारी वाणिज्यिक वाहनों पर प्रतिबंध के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि समय में बदलाव के साथ कुछ शर्त भी रखा गया है। जिसमें इस मार्ग पर सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक तथा शाम 3.30 बजे से रात 7.00 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान मार्ग के दोनों किनारे पर स्थित खतरनाक हालत में होन वाले पेड़ों की कटाई के साथ ट्रैफिक नियंत्रण के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेने का निर्णय भी लिया गया है। हालांकि सरकारी अवकाश तथा रविवार के दिन यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यह प्रतिबंध सुंदरगढ़ जिलापाल सुरेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जारी किया गया है। लेकिन यह प्रतिबंध केवल वाणिज्यिक वाहन तथा मल्टी एक्सेल वाहनों के लिए है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई से 27 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।