पुलिस ने जब्त किया चार बंडल गुटखा
स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दोपहर में एक ठेला से चार बंडल गुटखा
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दोपहर में एक ठेला से चार बंडल गुटखा जब्त किया। पुलिस ने जब्त किए गए गुटखा को नकली होने का संदेह जताया है। पुलिस ने संबंधित कारोबारी से इसका का बिल मांगा था। लेकिन चार से पांच घंटे तक वह बिल लेकर पुलिस के पास नहीं पहुंचा।
पुलिस ने बताया कि इन बंडलों को नकली गुटखा होने के संदेह में जब्त किया गया है। यदि जब्त गुटखा का बिल नहीं मिलता तो इन बंडलों को खोलकर देखा जाएगा कि इसमें नकली गुटखा है या असली। जिसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। वैसे करीब चार महीने पूर्व भी राजगांगपुर पुलिस ने जामपाली से पिकअप वैन में लदा गुटखा पकड़ा था। जिसमें जब्त बंडल में भी नकली गुटखा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें